ग्राम पंचायत ढोडिकापुरा के गांव नाथोंकेपुरा में विधायक बोहरा एवम मंचासीन अतिथियों द्वारा सर्दी से बचाव हेतु जर्सी एवं कैप का वितरण नाथ संप्रदाय के स्कूली बच्चों को किया गया गांव स्वच्छता प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा की प्रेरणा एवम प्रयासों से नाथोंकापुरा स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन की राष्ट्रीय वेबसाइट पर अपलोड होकर चर्चा में रहा था साथ ही तत्कालीन जिला कलेक्टर शुचि त्यागी ने नाथों के पुरा की निगरानी समिति को जिला स्तर पर सम्मानित किया था तथा यह गांव 5 वर्ष पूर्व स्वच्छता प्रभारी एवम राज्य संदर्भ व्यक्ति प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा गोद लिया गया है जिसमें मूलभूत आवश्यकताओं का अभाव था परंतु आज काफी समस्याओं का समाधान हुआ है जिसमे तत्कालीन विधायक प्रदुम्न सिंह एवं रोहित बोहरा की महत्वपूर्ण भूमिका है पिछले 5 वर्षों से हर वर्ष कंबल, स्टेशनरी एवं अनाज वितरण के कार्यक्रम संपन्न होते रहे हैं बिजली पानी की समस्याओं का समाधान हुआ है कार्यक्रम की शुरुआत नाथ ग्रामीण जन एवं प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात बीन वादक इलायचीया एवं साथी कलाकारों द्वारा कला का प्रदर्शन किया गया तत्पशाचात सर्दी से बचाव हेतु भामाशाह गौरव गर्ग द्वारा ऊनी जर्सी वितरण एवं भामाशाह रोहिल शरीन द्वारा सर्दी से बचाव हेतु कैप एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई एवं विधायक एवं अतिथि द्वारा वितरण गया इस अवसर पर विधायक बोहरा ने कहा कि धौलपुर में अब जरूरतमंदों को जरूरी चीजों को दान के रुप में देने का जो प्रचलन बढ़ा है वह अत्यंत सुखद है मानव सेवा ही सच्ची सेवा है इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक भवन निर्माण हेतु ₹300000 की राशि देने का की घोषणा की साथ ही ₹300000 से सामुदायिक शौचालय निर्माण की शुरुआत की घोषणा की ,उपखंड अधिकारी देवी सिंह द्वारा श्री शर्मा द्वारा गोद लिए जाने एवं सामाजिक कार्य करने पर उन्हें बधाई दी और उन्होंने कहा कि हम सब ऐसे प्रयास करें तो जरूरतमंद की परेशानियों का समाधान हो सकेगा इस अवसर पर विमल भार्गव ने कहा कि श्री शर्मा द्वारा यह पुनीत कार्य किया जा रहा है वह अत्यंत सराहनीय है भविष्य में ऐसे अन्य कार्य में भामाशाह सहयोग करते रहेंगे इस अवसर पर राकेश गट्टानी ने कहा के श्री शर्मा द्वारा अत्यंत जरूरतमंद एवं गरीब नाथ के हित में किए जा रहे कार्य प्रेरणादाई है हमें इसका अनुकरण करना चाहिए इस अवसर पर रोहिल शरीन ने कहा की 3 वर्षों से हमें यहां आकर सच्ची खुशी मिलती है इस अवसर पर गौरव गर्ग ने कहा यह हमें अपना परिवार सा लगता है हमआगेभी प्रमोद जी के सहयोग से यथा संभव मदद करते रहेंगे इस अवसर पर मीनल भार्गव, प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार तोमर ,विकास अधिकारी राकेश सिंघल, स्वछता प्रभारी एवम राज्यसंदर्भ व्यक्ति प्रमोद कुमार शर्मा, ऋषि पचौरी अजीत शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि धोड़िकापुरा राजेश कुमार, दिलीप सिंह खेरली सरपंच प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा किया गया