राजाखेड़ा,धौलपुर
धौलपुर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार जैन को सेवानिवृत की दी विदाई।
राजाखेड़ा महाविद्यालय परिसर के कांफ्रेंस रूम में सेवानिवृत विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की गई।मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ.सुरेंद्र कुमार जैन का माला और साफा पहनाकर कर साल भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया।इस दौरान प्राचार्य डॉ.सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा की मेने अपनी राजकीय सेवा के 36 साल पूरे कर चुका हूं। 30 सितंबर को मैं सेवानिवृत हो जाऊंगा।मैं जिस कॉलेज में प्रोफेसर या प्राचार्य के पद रहा तो मेने पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठता के साथ अपने कार्यों का संवहन किया।और आगे भी प्रत्येक विद्यार्थी के हित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर हूं।और सभी विद्यार्थियों को संदेश देना चाहूंगा की शिक्षा शेरनी का वह दूध जो जो जितना पियेगा ऊतना ही दहाड़ेगा।शिक्षा का पूर्णरुप से अनुसरण करने पर ही विधार्थी राष्ट्र निर्माण की नींव में एक मजबूत ईंट बन सकेगा।

कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी प्रोफेसर,मानसिंह मीणा और विद्यार्थियों ने प्राचार्य डॉ.सुरेंद्र जैन को गुलदस्ता भेंटकर विदाई दी।इस दौरान मनिया महाविद्यालय के प्राचार्य डा.अनुज कुमार,
महाविद्यालय धौलपुर के प्रशासनिक अधिकारी डा. शिवनोवाल,प्रोफेसर मानसिंह मीणा,अमर गोस्वामी,होसांग पांचाल,चंद्रशेखर बादामसिंह सहित अनेक महाविधालय विधार्थी मौजूद रहे। रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा