ब्रेकिंग न्यूज़ बाँदा
गांधी एवं शास्त्री की जयंती पर किया साफ सफाई
बांदा
सेवा पखवाड़ा के तहत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया है।
श्री जेपी शर्मा इंटर कालेज बबेरु में भाजपाइयों ने सेवा पखवाड़ा के रूप में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कालेज में साफ सफाई किया। कालेज के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने हांथ बटाया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि गांव गली से लेकर कस्बा शहर साफ स्वच्छ रहेगा तो भारत अपने आप स्वच्छ सुंदर रहेगा। छात्र छात्राओं को स्वच्छता का मंत्र दिया। इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य श्याममनोहर राव, प्रवक्ता नीरज मिश्रा, संतोष सिंह, पीके सिंह, नरेंद्र गुप्ता, लिपिक शिवप्रसाद धुरिया, दिनेश सविता सहित भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्त, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, बबेरु मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित, सौरभ शिवहरे एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रही।
रिपोर्ट- शिवविलाश शर्मा जिला संवाददाता बाँदा