नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल बुधवार की दोपहर नगर के कतवारू के पूरा पहुँचे।जहां दो दिनों पहले घर बाहर खेल रही 09 वर्षीय बालिका को पतंग देने के बहाने घर मे बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।पीड़िता के मुंह खोलने के डर से दोनों आरोपियों ने बालिका की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी थी।देर रात तक शव को पीड़ित बालिका के घर के कुछ दूरी पर शव फेक दिया था।मामले का खुलासा करते हुये पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज अग्रिम कार्यवाही की।चूंकि नपाध्यक्ष दो दिनों से लखनऊ के दौरे पर थे।जैसे ही नपाध्यक्ष को इस घटना की सूचना मिली।नपाध्यक्ष ने दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई बालिका के घर पहुँचे।जहां नपाध्यक्ष ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर हरसम्भव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।नपाध्यक्ष ने मौके से ही जिला प्रशासन से मुकदमे को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की बात की।नपाध्यक्ष ने पीड़िता के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने एवं अपराधियों को फांसी की सजा दिलाने के लिये सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कार्यवाही का भरोसा भी दिलाया।नपाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे जघन्य घटना को अंजाम देने वाले दुर्दांत अपराधियों को समाज मे रहने का कोई हक नही है।ऐसे लोगो को मौत की सजा ही बेहतर है।नपाध्यक्ष ने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नही मिलता परिवार के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहूंगा। इस मौके पर आनन्द मौर्या, हुकुम मौर्या, पवन यादव,विजय प्रजापति, अतुल गुप्ता,बसन्त लाल मौर्य,दशरथ मौर्या, दीपक कुशवाहा,सन्तु मौर्य आदि मौजूद रहे। मिर्ज़ापुर से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट