15,16 व 17 दिसंबर तक आयोजित तीन दिवसीय होगा भंडारा

बिग ब्रेकिंग

बैठक कर तीन दिवसीय विशाल भंडारा की दी गयी जिम्मेदारी

– 15,16 व 17 दिसंबर तक आयोजित तीन दिवसीय होगा भंडारा

– स्वामी अवधूत महाराज के सानिध्य में राष्ट्रीय मेला प्रदर्शनी का होता आयोजन

बाँदा।
मौनीबाबा धाम में प्रतिवर्ष होने वाले पौराणिक मौनीबाबा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को श्रमदानी कार्यप्रभारियों ने प्रत्येक महीने की 5 तारीख को होने वाली आवश्यक बैठक में सभी प्रमुख 26 बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अपनी तैयारियां तेज कर दी है।
स्वामी अवधूत महाराज जी के सानिध्य में पौराणिक मौनीबाबा महोत्सव के रूप में प्रतिवर्ष 15, 16, 17 दिसंबर को तीन दिवसीय विशाल भंडारा एवं 13, 14, 15, 16, 17 दिसंबर को 5 दिवसीय मेला-प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर श्रमदानी कार्यप्रभारियो ने स्वामी अवधूत आश्रम प्रांगण मौनीबाबा धाम में बैठक करते हुए सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। कड़ाही, आटा, रसद आपूर्ति,आलू धुलाई,आलू कटाई, पूड़ी भंडार, सब्जी आपूर्ति, प्रसाद काउंटर, प्रसाद आपूर्ति, प्रवेश, निकास द्वार सुरक्षा, पत्तल सुरक्षा, संत सेवा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टेंट-लाइट ,साउंड सर्विस, सफाई, मेला प्रदर्शनी, पंजीयन, पार्किंग आदि प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करते हुए तैयारियों को तेज कर दिया है।
बैठक में बच्चा सिंह, आनंद स्वरूप द्विवेदी, राजा बाबू सिंह, रघुनन्दन सिंह, बब्बू तिवारी, शिवनायक सिंह परिहार, श्रीपाल यादव,सर्वेश तिवारी, सुरेश गौतम, फूलचंद यादव, कमल सिंह यादव, हरिशरण शर्मा, रज्जू तिवारी, मनोज सिंह भदवारी, ज्ञान यादव, महानारायण शुक्ला, अनित सिंह चंदेल, अंकित सिंह आदि श्रमदानी कार्यप्रभारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- शिवविलाश शर्मा बाँदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!