अकोला में ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता के लिए किया गया जागरूक

 

अकोला ब्लाक परिसर में कार्यक्रम के संयोजक नवीन श्रीवास्तव की मौजूदगी में गुरुवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक और गीत के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए ब्लाक परिसर में ग्रामीणों के साथ प्रधानों की भीड़ रही। स्वच्छता मिशन के तहत ब्लाक परिसर मे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पेयजल विभाग की ओर से गांव में लगाये जा रहे नल के शुद्ध पानी को पीने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि शुद्ध पेयजल पीने से ग्रामीणों का संक्रामक रोगों से बचाव होगा। अशुद्ध पेयजल पीने से ग्रामीण तमाम रोगों के शिकार हो जाते है। ब्लाक परिसर में स्टाल लगाकर स्वच्छता बाल्टी, हार्पिक,झाड़ू आदि सामान रखकर ग्रामीणों के सामने प्रस्तुत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जल सोशल मैपिंग का मानचित्र बनाकर स्वच्छता का पालन करने का अनुरोध किया गया।इस दौरान ब्लाक प्रमुख रविंद्र सिंह, वीडीओ राकेश त्रिपाठी, एडीओ टीसी गुप्ता, दीवान सिंह, प्रवेश यादव, पंकज गौड़, रणजीत सिंह, अशोक मौर्या, परिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – योगेंद्र सिंह
मलपुरा आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!