जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 09 दिसंबर, 2023

 


आज दिनांक 09 दिसंबर, 2023 को व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में वर्ष का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के प्रकोष्ठ में दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी, श्री राजकुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार मिश्रा, जिला अभियोजन पदाधिकारी, मानिक कुमार सिंह, लोक अभियोजक नागेश्वर दुबे, जिला शासकीय अधिवक्ता राजनाथ सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव जयंत कुमार सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी एवं सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, गौतम कुमार द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 24 पीठ का गठन किया गया था। कुल निष्पादन 1046 हुआ है जिसमें बैंक निष्पादन मामले की संख्या 423 वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया, बीएसएनएल 08 एवं न्यायालय में लंबित कुल सुलहनीय वाद के निष्पादन की संख्या 615 है, जिसमें अपराधिक मामले की संख्या 123., विद्युत वादों की संख्या 65., मोटर दुर्घटना वाद की संख्या 03 , रेलवे एक्ट के मामले की संख्या 353, एवं खनन मामले से संबंधित मामलों की संख्या 70 का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। साथ ही कुल मो0 -29502568 रुपए समझौता की राशि रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि विगत 3 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा कार्य किया जा रहा था जिस कारण इतनी संख्या में सुलहनिय वादों का निष्पादन किया जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!