बिना हेलमेट सीट बेल्ट वाहन चालकों पर की चलानी कार्यवाही।
पुलिस को देख भागते दिखे वाहन चालक
संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा/शनिवार साप्ताहिक बाजार में आने जाने वाले दोनों तरफ पुलिस अमला देख कुछ दो पहिया वाहन चालक पहले ही नियमों को ताड़ते उल्टे भागते नजर आए। उन्हें यह भी डर नहीं रहा कि सामने से आ रहे वाहनों से टकरा जाएंगे।
जो वाहन चालक पुलिस के जाल में फंस गए, उन्हें चालानी कार्रवाई से होकर गुजरना पड़ा। पुलिस ने चालानी कार्रवाई कर चलानी शुल्क वसूला। थाना प्रभारी मोहदा नेपाल सिंह ठाकुर ने बताया
साप्ताहिक बाजार में चलाया वाहन चैकिंग अभियान, बिना सीट बेल्ट,बिना हेलमेट के वाहनों के चालकों के काटे चालान।और हैंड्रेट डायल के माध्यम से ग्रामीणों को समझाइश दी गई और सुरक्षा के लिए हेलमेट सीट बेल्ट लगाने के निर्देश भी दिए।साथ शराब पीकर वाहन न चलाए अगर शराब पीकर वाहन चलाएंगे तो हम दुर्घटना के शिकार हो जायेंगे इसलिए हमे शराब पीकर वाहन नहीं चलाना है अगर शराब पीकर वाहन चलाते है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वही जिन लोगों की नजर ने दूर से पुलिस को देख लिया वो भागते नजर आए। हालांकि जो पुलिस की जाल में फंस गए, उन्हें चालान कटवाना पड़ा। इन दौरान मोहदा और दामजीपुर पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों के दस्तावेज और हैलमेट की जांच की। वही चौपहिया वाहनों को रोककर सीट बेल्ट की जांच की। वही चालकों को सीट बेल्ट लगाने और हैलमेट लगाने निर्देश दिए। वाहनों की जांच की जा रही थी।