नीरजा अशोक शर्मा ने की CM भजनलाल शर्मा से मुलाकात
राजाखेड़ा के विकास से संबंधित मुद्दों को लेकर की चर्चा
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा से भी की मुलाकात

राजाखेड़ा। राजाखेड़ा से भाजपा प्रत्याशी रहीं नीरजा अशोक शर्मा ने जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री कार्यालय में नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान नीरजा शर्मा ने राजाखेड़ा सहित पूरे जिले के राजनीतिक हालातों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने मांग रखीं कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा राजाखेड़ा में जिन विकास कार्यों को लेकर अभूतपूर्व काम किया था वह काबिले तारीफ था विशेष कर चंबल लिफ्ट परियोजना, लेकिन सरकार बदलते ही द्वेष के कारण परियोजना की गति धीमी कर दी गई और जो पानी किसानों को तीन साल पहले मिल जाना चाहिए था उसका अभी भी इंतजार है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे में संसाधनों की कमी की और बेरोज़गारी की समस्या को भी प्रमुखता से सामने रखा।
मुख्यमंत्री शर्मा ने इस बावत आश्वस्त करते हुए कहा कि रुके हुए सारे काम प्राथमिकता पर लेकर शीघ्र ही पूर्ण कराए जाएंगे।
इसके अलावा नीरजा शर्मा ने राजाखेड़ा में सत्तर सालों से व्याप्त भय, आतंक, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से त्रस्त जनता के हालातों की भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी।
जयपुर प्रवास पर पहुंची नीरजा अशोक शर्मा ने मुख्यमंत्री के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा से भी मुलाकात की। रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा