प्लेश=लखीमपुर खीरी
खीरी कस्बे में स्थित वक्फ शिया इमामबाड़ा में हजरत मोहम्मद साहब की पुत्री जनाबे फातिमा स0अ0 की शहादत के सिलसिले में तीन दिवसीय मजलिस का आयोजन किया गया
खीरी टाउन। कस्बा खीरी के मोहल्ला मुगली टोला में स्थित वक्फ शिया इमामबाड़ा में हर साल की तरह इस साल भी मोहम्मद साहब की बेटी की शहादत के सिलसिले से वक्फ इमामबाड़ा परिसर में अलम लगा कर तीन दिवसीय मजलिस का आयोजन किया गया जिसमें मौलाना ने मजलिस को किताब करते हुए मोहम्मद साहब की बेटी की शहादत बयान किया मजलिस के बाद अकीदत मंदो ने कैंडल मार्च निकालकर खिराजे अकीदत पेश किया।
खीरी कस्बे में स्थित वक्फ शिया इमामबाड़ा में हजरत मोहम्मद साहब की पुत्री जनाबे फातिमा स0अ0 की शहादत के सिलसिले में तीन दिवसीय मजलिस का आयोजन किया गया जिसमें शुक्रवार को पहले दिन सुल्तानपुर से आए मौलाना मंजर अब्बास साहब सुल्तानपुरी ने मजलिस को खिताब किया और शनिवार रविवार को लखनऊ से आए मौलाना गुलफाम आबिद रिज़वी ने नमाज़ ए ईशा के बाद हजरत मोहम्मद साहब की बेटी मौला अली की पत्नी हजरत फातिमा जेहरा स0अ0 कप की दर्द भरी दास्तान को सुनाया और उनके ऊपर हुए जुल्म के बारे में विस्तार से बताया जिसको सुनकर मौजूद लोगों ने आंसुओं से खिराजे अकीदत पेश किया मजलिस की शुरुआत मोहम्मद कैसेन ने तिलावत कुरान ए पाक से किया मजलिस के बाद मौजूद लोगों ने इमामबाड़ा में लगे मौला अब्बास के अलम के पास तक कैंडल मार्च निकालकर बीबी फातिमा स0अ0 को की शहादत को याद किया सलातो सलाम के बाद मजलिस का समापन हुआ इस मौके पर पुरुषो के साथ काफी तादात में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
संवाददाता=आरिफ अली