जिला रायसेन न्यूज़
रिपोर्ट राहुल राजौरिया
मो.9424030592
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ट्रेक्टर-ट्रालियों पर लगाया रेडियम

रायसेन, 19 दिसम्बर 2023
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गत दिवस आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा ट्रेक्टर-ट्रालियों से टकराने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ट्रेक्टर-ट्रालियों के पीछे रेडियम लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। कलेक्टर श्री दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की पहल पर ट्रेक्टर-ट्रालियों के पीछे रेडियम लगाने का कार्य स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया। जिसके पालन में मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ के निर्देशन में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा रायसेन में कृषि उपज मण्डी तथा दशहरा मैदान पहुंचकर ट्रेक्टर-ट्रालियों में रेडियम लगाने का कार्य किया गया, जिससे कि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही वाहन चालकों को तेज गति से वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश भी दी गई।