संसदीय क्षेत्र श्रावस्ती के अंतर्गत बलरामपुर में सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान शुरू

बलरामपुर

 

संसदीय क्षेत्र श्रावस्ती के अंतर्गत बलरामपुर में सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान शुरू

 

 

 

श्रीजिलाधिकारी बलरामपुर अरविंद सिंह/पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बलरामपुर जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा की
लोकतंत्र के पर्व को उत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आपका एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रखता है। इसलिए प्रत्येक मतदाता इस उत्सव में अपने मत का प्रयोग कर गर्व की अनुभूति करें तथा लोकतंत्र को और सशक्त एवं राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान दे।

संसदीय सीट श्रावस्ती के लिए जनपद की तीन विधानसभा में है 1,162,450 कुल मतदाता , जिसमें 6,24,277 पुरुष , 5,38,136 महिला और 37 थर्ड जेंडर अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग।

संसदीय सीट श्रावस्ती के लिए जनपद बलरामपुर में तीन विधानसभा में 1260 मतदान बूथ पर मतदाता वोट डालेंगे।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन – 2024 को निष्पक्ष , स्वतंत्र रूप से संपन्न कराए जाने हेतु डीएम / जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद सिंह के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में संसदीय सीट श्रावस्ती एवं गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 1260 मतदान बूथ के लिए मतदान शुरू। आज बारह प्रत्याशियों का भाग्य ई0वी0एम0 मशीन में कैद हो जाएगा ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया लोकसभा संसदीय सीट श्रावस्ती के लिए जनपद के तीन विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर , बलरामपुर , गैंसडी तथा विधानसभा गैसड़ी उप चुनाव के लिए प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक मतदान चलेगा।

संसदीय सीट श्रावस्ती के लिए जनपद में कुल 1,162,450 कुल मतदाता , (6,24,277 पुरुष ,5,38,136 महिला और 37 थर्ड जेंडर) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
R 9 भारत बलरामपुर ब्यूरो सुशील श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!