एसडीएम कोर्ट 28 मई को करेगा पूर्व राज परिवार के मामले में अगली सुनवाई

एसडीएम कोर्ट 28 मई को करेगा पूर्व राज परिवार के मामले में अगली सुनवाई

 

 

भरतपुर। पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह और दिव्या-अनिरुद्ध सिंह मामले में भरतपुर एसडीएम कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 28 मई दी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के वकील यशवंत सिंह फौजदार ने बताया- आज पूर्व राज परिवार के विवाद मामले पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों के वकील एसडीएम कोर्ट में पेश हुए। एसडीएम रवि कुमार ने कहा कि हमें अभी फाइल पढ़ने की जरूरत है। इसके लिए दो दिन और चाहिए। इसलिए उन्होंने 28 मई की अगली तारीख दी है। 28 मई को फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें कि विश्वेंद्र सिंह ने पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ एसडीएम कोर्ट में भरण पोषण की याचिका लगाई थी। इस पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। दिव्या सिंह की ओर से विश्वेंद्र के प्रार्थना पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा गया था कि यह मामला एसडीएम कोर्ट में सुनवाई योग्य नहीं है। ऐसे में इस पर बहस हुई कि मामला इस कोर्ट में चलने योग्य है या नहीं।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!