पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट
गोला गोकर्ण नाथ खीरी। थाना नीमगांव के क्षेत्र के ग्राम बाछेपारा गांव की घटना हैं पुराने रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला करने का लगाया आरोप, मारपीट के दौरान घर में घुसकर फायरिंग करने का भी आरोप है पीड़िता गीता देवी पत्नी शत्रोहन निवासी ग्राम बाछेपारा थाना नीमगांव है। घटना सोमवार को जब विपंक्षी पुरानी रंजिश के चलते पीड़िता के मुख्य मार्ग पर बोरी लगाकर बन्द कर रहे थे पीड़िता द्वारा विरोध करने पर विपंक्षी शोभादेवी पत्नी विजय, शोभित पुत्र विजय, विजय पुत्र बॉकेलाल, ममता पत्नी शोभित निवासी बाछेपारा थाना नीमगांव जिला खीरी लाठी डण्डा व धारदार हथियार लेकर पीड़िता को मारने बचाने के लिए पहुंचे पीड़िता के पति शत्रोहन बहू मैना देवी व पुत्र लवकुश आदि मौके पर पहुंचे तो उक्त मे से शोभित अवैध तमंचा लेकर पीड़िता के पुत्र लवकुश पर फायर झोक दी किन्तु उक्त फायर मे लवकुश बाल-बाल बच गया। जिसके बाद उक्त लोगो ने ईट पत्थर बॉघ लाठी-डण्डा आदि हथियारो से पीड़िता व उसके पूर परिवार को बुरी तरह पीटा जिससे उनको काफी चोटे आई है। उक्त मामले की विडियो क्लिप भी प्रार्थिनी के पास है जिसमे शोभित को फायर करते हुऐ देखा जा सकता है। उक्त विपंक्षी बहुत ही दबंग व अपराधी किस्म के व्यक्ति है व कई अपराधिक मुकदमा भी उक्त लोगो के विरूद्ध चल रहे है। व उनके मे कई अवैध तमंचे भी है जो उक्त लोग छोटे-छोटे विवाद पर निकाल लेते है। जिससे किसी दिन कोई बडी घटना हो सकती है उक्त लोगो से पीड़िता व उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। इससे पहले भी विपंक्षी पीड़िता के परिवार के साथ मार-पीट कर चुके हैं।उक्त विपंक्षियो के विरूद्ध संगीन धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई।।
R9 भारत टीवी रामू सिंह