धूमधाम से मनी रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती: झारखंड बंगाली समिति ने किया रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

धूमधाम से मनी रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती: झारखंड बंगाली समिति ने किया रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन

 

बोकारो: झारखंड बंगाली समिति सुभाष नगर,जवाहर नगर कमेटी द्वारा 10 मई 2026 रविवार को 165वें विश्व कवि एवं नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के उपलक्ष्य में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाना प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्यामल कुमार सरकार उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार सरकार ने किया। संस्था के अध्यक्ष शंकर चक्रवर्ती सहित अन्य सदस्यों का योगदान भी सराहनीय रहा।इस अवसर पर अजय कुमार बोस,अजय बनर्जी, गौतम सेन गुप्ता,पलक दास गुप्ता,आशीष सरकार, अवनीत कुमार,भोला चक्रवर्ती, दुर्गा नाथ सरकार,राकेश कुमार घोष, तपस मुखर्जी, प्रदीप विश्वास, राजेंद्र प्रसाद सिंह, लखन वर्धन आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीवान मुखर्जी, रितिका पाल, स्नेहा चक्रवर्ती, प्रिया सिंह, पल्लवी दे,अमन गिरी, उज्ज्वल गिरी ने प्रस्तुति दी। तबला वादन इशिता बनर्जी ने किया। रितिका मजूमदार, श्रीमती रीमा चक्रवर्ती, श्रीमती सुपर्णा सरकार, संपदा भट्टाचार्जी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।रंगारंग कार्यक्रम में जप माला सागर एवं बैलून सज्जा की प्रस्तुति हुई,जिसमें मंजू विश्वास,सुपर्णा सरकार, सुषमा वर्धन,जप माला सरकार, रम्भा सिंह,रीमा चक्रवर्ती,कावेरी दे,रत्ना चक्रवर्ती, संपदा भट्टाचार्जी, जोली चक्रवर्ती, पियू रॉय शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!