बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि 24 मई को मनाई जाएगी।

बोकारो :स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह स्मृति विचार मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक 10 मई 2026 रविवार को कथारा एक नम्बर कॉलोनी स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विजय यादव ने की, जबकि संचालन सुजीत मिश्रा ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि आगामी 24 मई को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जाएगी। तय किया गया कि 24 मई की सुबह स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन, कथारा चार नम्बर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राजेन्द्र बाबू के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही उनके आदर्शों एवं बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।
पुण्यतिथि कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु एक आयोजन समिति का गठन किया गया तथा सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों से 24 मई को कार्यक्रम में शामिल होकर स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की। बैठक में मंच के संरक्षक अजय कुमार सिंह, अध्यक्ष विजय यादव,सचिव सुजीत मिश्रा,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा उर्फ राजू,रंजीत सिंह,दिलीप यादव,संतोष सिन्हा,देवाशीष आश,मो. नसीम,जगरनाथ प्रसाद, झाकस नोनिया, संतोष राम गॉड, मुकेश यादव,नरेश गोप, महेन्द्र चौहान, ए.एस.अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।