बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
तेंनुघाट महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा और साइबर क्राइम पर कार्यशाला आयोजित, छात्रों को दिए गए सुरक्षा के टिप्स
बोकारो जिला के तेनुघाट महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा और साइबर क्राइम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया।12 मई दिन मंगलवार को रेड बटन तेनुघाट महाविद्यालय एनएसएस के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम एवं पोक्सो अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो.सुदामा तिवारी ने की। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि तेनुघाट ओपी थाना प्रभारी भजन लाल महतो,ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट एवं जूता जरूर पहनें तथा कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।साइबर क्राइम और पोक्सो पर चर्चा की। इसके अलावा प्रो. संजीव कुमार महाराज ने साइबर क्राइम से कैसे बचा जाए और पोक्सो अधिनियम के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि इंटरनेट का इस्तेमाल सावधानी से करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।कार्यक्रम का संचालन प्रो. संजीव कुमार महाराज ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर इंचार्ज श्री श्रीकांत प्रसाद ने किया।