CEIR पोर्टल से बेरमो पुलिस को बड़ी सफलता :36 खोए,चोरी हुए मोबाइल बरामद असली मालिकों को सौपे गए

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

CEIR पोर्टल से बेरमो पुलिस को बड़ी सफलता :36 खोए,चोरी हुए मोबाइल बरामद असली मालिकों को सौपे गए

बोकारो : CEIR पोर्टल की मदद से बेरमो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है बेरमो अनुमंडल पुलिस ने मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की बढ़ती घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए कुल 36 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर केंद्र सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से की गई 12 मई मंगलवार को तेनुघाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में बरामद मोबाइल का सत्यापन कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई,बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल पुलिस क्षेत्र के 12 थानों में खोया मोबाइल की बरामदगी में संबंधित मोबाइल के स्वामी को बोकारो जिला के पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीना के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह तथा अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा सहित सभी थाना प्रभारी के मौजूदगी में मिलन कर मोबाइल सौंपा गया।
मोबाइल गुम होने के संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए सभी ओपी एवं थाना प्रभारियों ने मोबाइल का ट्रेस आउट कर मोबाइल का बरामदगी की थी।
CEIR पोर्टल से बेरमो पुलिस की बड़ी सफलता,36 खोए/चोरी हुए मोबाइल बरामद की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर केंद्र सरकार के सी ई आई आर पोर्टल की मदद से की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेरमो अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों से लगातार मोबाइल खोने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी बोकारो ने सभी थाना प्रभारियों को खोए हुए मोबाइल सी ई आई आर पोर्टल के जरिए बरामद करने का आदेश दिया था।आदेश के आलोक में कसमार, गोमिया, महुआडांड़, दुग्धा, जरीडीह, चन्द्रपुरा, चतरोचट्टी, बेरमो, नावाडीह, गांधीनगर ओपी और जंगेश्वर विहार थाना की पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सबसे अधिक 9 मोबाइल कसमार थाना, 5 मोबाइल गोमिया थाना और 3-3 मोबाइल दुग्धा, बोकारो झरिया ओपी, महुआडांड़, जरीडीह व चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र से बरामद हुए।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, तेनुघाट में मंगलवार को बरामद सभी 36 मोबाइलों का सत्यापन कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!