जिले में प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए सख्ती के साथ ही आमजन को जागरूक करने की हुई शुरुआत।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले में प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही अब आमजन को जागरूक करने एवं इस अवैध गतिविधि से दूर रहने के लिए विशेष समझाइश अभियान भी प्रारम्भ किया गया है।
इसके साथ ही चम्बल किनारे प्रतिबंधित चम्बल बजरी के स्टॉकों को जेसीबी से किया जा रहा है खुर्द-बुर्द।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी किशोर कुमार के सुपरविजन में जिले में पुलिस प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम में धरपकड़ में लगातार जुटी हुई है और अब धौलपुर पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों एवं चम्बल किनारे बसे गांवों में आमजन को समझाइश कि जा रही है कि प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन एवं परिवहन में किसी भी प्रकार की संलिप्तता कानूनन अपराध है। आमजन को बताया जा रहा है कि ऐसे कार्यों में प्रयुक्त वाहनों एवं मशीनों के विरुद्ध अब कठोर कार्रवाई की जाएगी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की पालना में प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहनों व मशीनों को संबंधित विभाग द्वारा अब केवल जुर्माना लगाकर रिलीज नहीं किया जा सकेगा। ऐसे मामलों में वाहनों की जब्ती, रजिस्ट्रेशन निरस्तीकरण एवं राजसात की कार्रवाई भी की जाएगी।
धौलपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे प्रतिबंधित बजरी खनन एवं परिवहन से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, जिससे चम्बल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में पुलिस की टीम चम्बल बजरी के स्टॉकों को जेसीबी के माध्यम से खुर्द-बुर्द करवा रही है एवं अवैध स्टॉक करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी। ब्यूरो चीफ धौलपुर मनोज राघव