राजाखेड़ा में कांग्रेस की पकड़ ढीली?
पहाड़ी में भाजपा को खुला समर्थन,लगातार बदल रहे सियासी समीकरण।
राजाखेड़ा।राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की जमीनी राजनीति में तेजी से बदलाव के संकेत दिखाई देने लगे हैं। पहाड़ी गांव में भाजपा की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीरजा अशोक शर्मा के स्वागत कार्यक्रम ने क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

त्यागी परिवार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह केवल औपचारिक स्वागत तक सीमित नहीं रहा,बल्कि यह कार्यक्रम स्पष्ट राजनीतिक संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कांग्रेस की नीतियों एवं स्थानीय नेतृत्व को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से क्षेत्र विकास, संवाद और जनसुनवाई की कमी से जूझ रहा है, जिसके चलते राजनीतिक विकल्प बदलने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
15 दिन में तीन गांवों का बदला रुख….राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पिछले लगभग पंद्रह दिनों के भीतर राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के नीमडाडा, शाला चंगोरा और अब पहाड़ी गांव में भाजपा के समर्थन में लगातार सदस्यता अभियान और स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुए हैं।लगातार हो रहे इन आयोजनों को ग्रामीण स्तर पर कांग्रेस संगठन के कमजोर होते जनाधार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। पहाड़ी गांव में रामबरन त्यागी,रामवीर त्यागी, पूरन त्यागी,हेमंत त्यागी,गिर्राज त्यागी,वीरेंद्र त्यागी,सरवन त्यागी,ब्रजकिशोर त्यागी सहित अन्य लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।साथ ही कार्यक्रम के दौरान किसान संगठन से हरिओम शर्मा,लटूरचंद त्यागी, हुकुम सिंह लोधा,मनियां मंडल अध्यक्ष रामावतार त्यागी,मरेना मण्डल अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा,शिवसिंह त्यागी,मुकेश शर्मा,रमेश
शर्मा,राजेश त्यागी,
जसवंत त्यागी,रामसहाय रामवीर,ऋषि,मुकेश त्यागी, देवेंद्र त्यागी,नीरज त्यागी,गजेंद्र परमार,पवन कुमार,विष्णु त्यागी,रणवीर लोधा,राजेश जाटव,केके शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे,कार्यक्रम में मंच का संचालन केके त्यागी ने किया।
गांवों में बढ़ी राजनीतिक बेचैनी…..स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता की कमी,स्थानीय समस्याओं पर धीमी प्रतिक्रिया तथा कार्यकर्ताओं की बढ़ती नाराजगी अब सार्वजनिक रूप से सामने आने लगी है।भाजपा द्वारा गांव-गांव संपर्क अभियान चलाकर इस असंतोष को राजनीतिक अवसर में बदलने की कोशिश तेज कर दी गई है।
भीषण गर्मी में बढ़ा राजनीतिक तापमान…..पहाड़ी में आयोजित यह कार्यक्रम केवल स्वागत समारोह नहीं बल्कि राजाखेड़ा की बदलती राजनीतिक जमीन का संकेत माना जा रहा है।लगातार हो रही सदस्यता और सार्वजनिक समर्थन ने कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति और भाजपा के लिए मनोवैज्ञानिक बढ़त का माहौल तैयार कर दिया है।राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में अब मुकाबला केवल दलों के बीच नहीं बल्कि जनाधार बचाने बनाम जनाधार बढ़ाने की राजनीतिक लड़ाई बनता नजर आ रहा है।
जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध…नीरजा शर्मा….इस अवसर पर भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि वह राजाखेड़ा की जनता की सेवा के लिए सदैव संकल्पित हैं और क्षेत्र की जनता पर आने वाली हर समस्या व चुनौती के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेंगी। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर