बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
कोयला तस्करी बेरमो में CISF की फिर कार्रवाई, 3 टन अवैध कोयला और बाइक जब्त
एंकर :बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में CISF ने एक बार फिर कोयला माफियाओं पर शिकंजा कसा है। 16 मई 2026, शनिवार को चलाए गए गश्ती अभियान में 3 टन अवैध कोयला और 1 मोटरसाइकिल जब्त की गई। सीसीएल करगली यूनिट के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर माइंस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लगातार गश्ती चलाई जा रही है। इसी क्रम में बी.एंड.के एरिया के कारो एक्सकैवेशन के बैक साइड से 4 बोरा अवैध कोयला लदा एक लावारिस मोटरसाइकिल बरामद हुई। सीआईएसएफ ने खासमहल एरिया के प्रदीप होटल के पास से 1.44 टन अवैध कोयला जब्त किया। वहीं ढोरी एरिया के हमलोग चेक पोस्ट और दीनदयाल चौक के बीच से 1.35 टन कोयला बरामद किया गया। जब्त मोटरसाइकिल का पंजीयन संख्या JH 10 Y 3862 है।बरामद कोयला सीसीएल प्रबंधन को और मोटरसाइकिल गांधीनगर पुलिस स्टेशन को सुपुर्द कर दी गई है।
गश्ती दल में सहायक कमांडेंट के.वी.ए. श्रीधर, सार्थक, निरीक्षक पी.के. सिंह, शीला टोपो, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, मुकेश शर्मा, कुमार, प्रआ/जीडी प्रताप शंकर, आरक्षक महिपाल सहित अन्य जवान शामिल थे। CISF का कहना है कि अवैध कोयला भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।