बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
बिजली की समस्या के समाधान को ले बैठक।
बोकारो: बिजली समस्या का समाधान के लिए की गई बैठक।
बिजली की उत्पन्न समस्या पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद के द्वारा भी बिजली विभाग के अधिकारियों जल्द समाधान और सुधारने के निर्देश दिया है।अनुमंडल पदाधिकारी को भी समस्या को समाधान करने का निर्देश दिया है।तेनुघाट तथा आसपास सटे अलगड्डाचांपी,घरवाटांड़,सरहचिया पंचायत में लगभग दस दिनों से बिजली – पानी की उत्पन्न समस्याओं को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने सभी पंचायत के मुखिया , कथारा फीडर के सहायक अभियंता राजेश बिरुवा,एवं बिजली दुलार यादव मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, रामचंद्र यादव,जगदीश सिंह, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय,पूर्व मुखिया श्रीराम हेंब्रम,जिप सदस्य प्रतिनिधि नारायण प्रजापति, सतीश प्रसाद,सहित दर्जनों ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों के उपस्थिति में सकारात्मक वार्ता की गई।बिजली विभाग कथारा फीडर के सहायक अभियंता राजेश बिरुवा ने कहा आज दिन शनिवार से बिजली में बहुत हद तक सुधार कर लिया गया है। तथा बहुत जल्द जर्जर तार एवं पोल को भी बदल दिया जाएगा और जगह जगह पर ए बी स्विच लगाया जाएगा ताकि समस्या उत्पन्न नहीं हो।जैनामोर फीडर से अलगड्डा,चांपी और घरवाटांड़ पंचायत के लिए भी सहायक अभियंता अमित कुमार ने भी लगाने का जल्द आश्वाशन दिया है। इस मौके पर सुनील यादव,अधिवक्ता लक्ष्मी प्रसाद, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।