बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
बोकारो पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मुख्य आरोपी को रामगढ़ से दबोचा, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का खुलासा।
बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कढ़मा से 1 मई 2026 को चोरी हुए आयशर कंपनी के ट्रैक्टर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चतरोचट्टी पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को रविवार, 17 मई 2026 को रामगढ़ जिले से गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया।
इस संबंध में आवेदक प्रकाश महतो,पिता स्वर्गीय चुलरामन महतो,निवासी ग्राम गढ़वा, थाना चतरोचट्टी, जिला बोकारो के आवेदन पर चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 23/2026 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने तकनीकी सहयोग और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दो प्राथमिकी अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं, कांड का मुख्य आरोपी राजा मल्हार उर्फ कैलाश मल्हार पुलिस गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने रामगढ़ जिले के मांडू थाना (कुजू ओपी) क्षेत्र स्थित ग्राम कुन्दरिया मल्हार टोला में छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा मल्हार उर्फ कैलाश मल्हार (उम्र लगभग 39 वर्ष), पिता द्वारिका मल्हार, निवासी कुन्दरिया मल्हार टोला, थाना मांडू (कुजू ओपी), जिला रामगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी ट्रैक्टर चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ रामगढ़ जिले के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
1. जागेश्वर बिहार थाना कांड संख्या 16/2023, दिनांक 31 जुलाई 2023, धारा 379 भा.द.वि.
2. मांडू थाना कांड संख्या 61/2024, दिनांक 2 मई 2024, धारा 379/34 भा.द.वि.
3. मांडू थाना कांड संख्या 110/2024, दिनांक 2 मई 2024, धारा 379/34 भा.द.वि.
4. मांडू थाना कांड संख्या 127/2024, दिनांक 6 जून 2024, धारा 379/411/413/34 भा.द.वि.
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी छापेमारी दल में पुअनि अनुज रंजन बाखला, पुअनि कुंदन कुमार यादव, आरक्षी हिरालाल महतो, सहदेव प्रसाद यादव एवं किशोर कुमार महतो शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही आमजनों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने से बचें।