बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
गोमिया प्रखंड का जरकुंडा ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना बिजली नहीं होने के कारण जलापूर्ति बाधित।
बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड का जरकुंडा संयुक्त ग्रामीण जलापूर्ति योजना को बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए पेयजल स्वच्छता विभाग के तेनुघाट डिवीजन ने दिनांक 19 मई 26 को विद्युत कार्यपालक अभियंता तेनुघाट को दोबारा पत्र भेजा है। इस सम्बंध में 6 माह पूर्व दिनांक 6 अक्टूबर 25 को भी विद्युत कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजा गया था किंतु बीते 6 माह में भी जरकुंडा ग्रामीण संयुक्त जलापूर्ति योजना में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
उपर्युक्त पर चिंता जाहिर करते हुए झारखंड आंदोलनकारी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने कहा कि पेजल आपूर्ति के मामले में सरकारी एजेंसियां गंभीर दिखलाई नहीं पड़ रही है और क्षेत्र का राजनीतिक नेतृत्व भी बिल्कुल निष्क्रिय है। श्री महमूद ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति की संरचनाएं तैयार रहने के बाद भी मात्र बिजली आपूर्ति के अभाव में गोमिया के सात पंचायत – हुरुलुंग,चतरोचट्टी, बड़की चिदरी, सीधाबारा,लोधी, कारीखुर्द और चुट्टे का जलापूर्ति करने वाली जरकुंडा संयुक्त जलापूर्ति योजना बंद है। कहा कि क्षेत्र का राजनीतिक नेतृत्व के निष्क्रियता के कारण सिर्फ जरकुंडा संयुक्त जलापुर्ति योजना ही नहीं बल्कि जलापूर्ति योजना गोपो, संयुक्त जलापुर्ति योजना टीकाहारा, जल आपूर्ति योजना बिरसा भी ठप पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन यदि गंभीर नहीं होती है तो पेयजल संकट के कारण जनाक्रोश का सामना करना पड़ेग।