19 से 23 जून तक आयोजित होगा महायज्ञ, यज्ञ समिति की बैठक में बनी सहमति

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

19 से 23 जून तक आयोजित होगा महायज्ञ, यज्ञ समिति की बैठक में बनी सहमति

सर्वसम्मति से आशीष चक्रवर्ती कोषाध्यक्ष चुने गए व 15 सदस्यीय समिति का हुआ गठन

 

 

बोकारो जिला के कथारा महाप्रबंधक आवास असनापानी में यज्ञ के आयोजन को लेकर यज्ञ समिति के सदस्यों की अहम बैठक पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार के आवासीये कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय सलाहकार समिति सीसीएल कथारा क्षेत्र के बालेश्वर गोप द्वारा की गई। वही संचालन राजू स्वामी ने किया। यहां सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 19 से 23 जून तक पांच दिवसीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। वही सर्वसम्मति से आशीष चक्रवर्ती को यज्ञ समिति का कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही यज्ञ के सफल संचालन के लिए 15 सदस्यीय यज्ञ समिति का भी गठन किया गया। समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक में यज्ञ स्थल, पंडाल व्यवस्था, कलश यात्रा, भंडारा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति ने निर्णय लिया कि महायज्ञ को पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही आमजनों और धर्मप्रेमियों से सहयोग की अपील की जाएगी। समिति ने क्षेत्रवासियों से महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। इस अवसर पर मुख्य रूप से यज्ञ समिति के पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार, अजय कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष असैनिक संजय कुमार, विजय कुमार सिंह, मो इक़बाल अहमद,श्याम नंदन मंडल, टिकैत महतो, स्वांग के विजय सिंह, राजेश शर्मा, सुनीता सिंह,कृष्ण मोहन,सुबीर रॉय,एनके त्रिपाठी,सूर्यकांत त्रिपाठी, कमलकांत सिंह, गोबिन्द यादव, तपेश्वर चौहान, देवाशीष आश, देवनारायण यादव आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!