बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
न्यायालय के अनुसेवक अरविंद कुमार सिंह की आकस्मिक मौत पर शोकसभा।
बोकारो जिला के तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायालय के अनुसेवक अरविन्द कुमार सिंह की आकस्मिक मौत से मृत न्यायालय कर्मी के निधन पर जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अगुवाई में 23 मई शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि व्यवहार न्यायालय में कार्यरत अनुसेवक अरविन्द कुमार सिंह की मृत्यु सुबह तेनुघाट में हो गई। जिसे लेकर उक्त शोक सभा की गई। बताया कि दिवंगत अरविन्द कुमार सिंह काफी मृदु भाषी और मिलनसार थे।ज्ञात हो कि, दिवंगत अरविन्द कुमार सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी, दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। दोनों पुत्रियां विवाहित है।शोक सभा में अधिवक्ता गण एवं सभी न्यायिक कर्मी उपस्थित थे।