जीरो कोल लीकेज अभियान के तहत सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 17.630 टन अवैध कोयला जब्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

जीरो कोल लीकेज अभियान के तहत सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 17.630 टन अवैध कोयला जब्त

गृह मंत्रालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “जीरो कोल लीकेज अभियान” के तहत बोकारो में सीआईएसएफ ने अवैध कोयला चोरी और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीआईएसएफ इकाई सीसीएल करगली ने विभिन्न स्थानों से कुल 17.630 टन अवैध कोयला जब्त किया है।सीसीएल करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के नेतृत्व में ड्रोन और अन्य आधुनिक निगरानी उपकरणों के जरिए संभावित अवैध कोयला भंडारण स्थलों की पहचान कर त्वरित छापेमारी की जा रही है। खुफिया सूचना के आधार पर अलग-अलग टीमों का गठन कर संवेदनशील इलाकों में लगातार दबिश दी जा रही है।उप कमांडेंट श्री गारा अभिलाष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ढोरी एरिया में भंडारीदाह रेलवे साइडिंग से 5.365 टन और अमलो चेक पोस्ट से दीनदयाल चेक के बीच 5.525 टन कोयला जब्त किया गया।वहीं बोकारो और करगली एरिया में कारो बस्ती से 2.640 टन, कारो एक्सकैवेशन के पीछे से 2.740 टन और 04 नंबर कांटा के पास से 1.360 टन अवैध कोयला पकड़ा गया। इस तरह कुल 17.630 टन कोयला जब्त कर खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि 13 जुलाई 2026 को चलाए गए इस अभियान में उप कमांडेंट गारा अभिलाष, निरीक्षक एस.आर. नायक, उप निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, अमित कुमार, मुकेश कुमार शर्मा, राहुल सहित कई जवानों ने अहम भूमिका निभाई।सीआईएसएफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा में सहयोग करें और कोयला चोरी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या सीआईएसएफ को दें।अधिकारियों का कहना है कि जीरो कोल लीकेज अभियान के तहत लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे कोयला तस्करों की गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!