धौलपुर ओडेला रोड पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण जनसहयोग से हुआ निर्माण

धौलपुर 15 जुलाई

धौलपुर ओडेला रोड पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण जनसहयोग से हुआ निर्माण

 

 

धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित ओडेला रोड पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का बुधवार, 15 जुलाई 2026 को जनसहयोग से निर्माण उपरांत लोकार्पण किया गया लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान रहे, जिन्होंने अपने कर कमलों से भवन का उद्घाटन किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एएसपी वैभव शर्मा एवं सीओ धौलपुर कृष्णराज जांगिड़ उपस्थित रहे इस अवसर पर थानाधिकारी निहालगंज श्री अमित कुमार शर्मा (सीआई) तथा ओडेला चौकी प्रभारी श्री योगेन्द्र कुमार शर्मा एएसआई चौकी स्टाफ में हेड कांस्टेबल अवधेश शर्मा कांस्टेबल लायकराम तथा कांस्टेबल चीफू सिंह प्रशांत तिवारी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई जनसहयोग से निर्मित इस नई पुलिस चौकी के शुरू होने से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी आचार्य योगेश शास्त्री के द्वारा पूजा अर्चना कराई गई

रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!