चार साल बाद इंदौर से दस्तयाब हुई अपहृता गोरा सैंपऊ पुलिस को बड़ी सफलता

सैपऊ 17 जुलाई

चार साल बाद इंदौर से दस्तयाब हुई अपहृता गोरा सैंपऊ पुलिस को बड़ी सफलता

एसपी ने आरोपी पर रखा था ₹5 हजार का इनाम, तकनीकी व मानवीय इनपुट से मिली सफलता धौलपुरपुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित पेंडिंग प्रकरणों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धौलपुर जिले की सैंपऊ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब चार वर्षों से लापता अपहृता गोरा को मध्यप्रदेश के इंदौर के पास से मानवीय एवं तकनीकी इनपुट के आधार पर दस्तयाब कर लिया गया इस मामले में धौलपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा वृत्ताधिकारी सैंपऊ मनोहर लाल मीणा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी प्रमेंद्र रावत के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार अपहृता की तलाश के लिए पिछले चार वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों में अभियान चलाया गया अंततः 16 जुलाई 2026 को इंदौर (मध्यप्रदेश) के पास से अपहृता को दस्तयाब कर लिया गया
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
अपहृता को दस्तयाब करने की कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवाजी शर्मा तथा कांस्टेबल हरवेन्द्र की विशेष भूमिका रही। इनके अलावा कांस्टेबल मनोज कुमार महिला कांस्टेबल मनीषा तथा चालक कांस्टेबल देवेन्द्र भी टीम में शामिल रहे पुलिस ने बताया कि अपहृता को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया है तथा प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है

सैपऊ से रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!