छिलका पुल के समीप दो बाइकों में टक्कर, तीन युवक गंभीर।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

छिलका पुल के समीप दो बाइकों में टक्कर, तीन युवक गंभीर। 

एंकर :बोकारो जिला के थर्मल थाना क्षेत्र मे शुक्रवार की देर शाम छिलका पुल के समीप दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय युवकों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए बोकारो भेजा गया। घायलों में कथारा चार नंबर निवासी सीसीएल कर्मी विजय चौहान का पुत्र पंकज चौहान तथा महेंद्र का पुत्र सागर शामिल हैं। बताया जाता है कि सागर, पंकज के साथ मोटरसाइकिल पर सवार था। दुर्घटना में तीसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की हालत गंभीर बनी हुई थी। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले की जांच बिटीपीएस की पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!