कथारा मे काली पूजा समिति की बैठक, नई कमेटी का गठन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

कथारा मे काली पूजा समिति की बैठक, नई कमेटी का गठन

बोकारो जिले के कथारा शिव मंदिर परिसर में काली पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बीती रात मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी काली पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया, साथ ही सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया।बताया जाता है कि गुरुवार रात्रि 9 बजे श्री काली पूजा समिति, शिव मंदिर कथारा की बैठक बेरिस्टर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मां काली की पूजा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने हस्ताक्षर कर सहयोग का संकल्प लिया।बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया।नई कमेटी इस प्रकार है संरक्षक – दशरथ महतो
अध्यक्ष – खिरोधर यादव,उपाध्यक्ष – कामेश्वर महतो,धनश्याम प्रसाद, यमुना यादव,सचिव – बैरिस्टर सिंह,सह सचिव -मोहन यादव,कोषाध्यक्ष – रिंकू पाल,उप कोषाध्यक्ष – रमेश राय,इस बैठक में अधमलाल प्रसाद, राजेश यादव, मोहन यादव, जुगनू, बबलू कुमार, सुनील यादव, रसिद चौर, रामेश्वर मंडल, जानकी चौधरी, मुकेश महतो, पचम पंडित, आदित्य कुमार गुप्ता, विकास कुमार सिंह, रवीन्द्र गुरु, विनोद कुमार, ललन कुमार सोनी, जगदीश महतो, धर्मेश्वर यादव, रॉयल, पिंटू साव, राकेश कुमार समेत 34 से अधिक सदस्य मौजूद रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!