केशव तिवारी को मिला चौथा केदारनाथ अग्रवाल सम्मान, मृतक वकीलों के आश्रितों बच्चों की पढ़ाई के लिए काम हो

बिग ब्रेकिंग

केशव तिवारी को मिला चौथा केदारनाथ अग्रवाल सम्मान,
मृतक वकीलों के आश्रितों बच्चों की पढ़ाई के लिए काम हो
शशि कांत पूर्व जज
बांदा।१अप्रैल। जनकवि केदारनाथ अग्रवाल की स्मृति में हर साल दिया जाने वाला इस वर्ष चौथा सम्मान कवि व लेखक केशव तिवारी को दिया गया।
सबसे पहले सभी अतिथि गण व अन्य उपस्थित जन ने केदारनाथ अग्रवाल की कचेहरी में स्थापित मूर्ति में माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशिकांत पूर्व जिला जज ने कहा कि केदारनाथ अग्रवाल एक नाम नहीं विचार है जो शोषित पीड़ित वंचित के लिए उसके दुःख दर्द को मिटाने के लिए काम की प्रेरणा देती है।
विशिष्ट अतिथि अनिल शर्मा ने कहा की केदारनाथ अग्रवाल जैसे लोग जल्दी पैदा नहीं होते उन्होंने वकालत पेशे को पूरी ईमानदारी से किया और जन जन की आवाज बन कविताएं लिखी और जनकवि बने।
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह व सचिव राकेश सिंह पूर्व अध्यक्ष राकेश सिन्हा आनंद सिन्हा एजाज अहमद अशोक त्रिपाठी जीतू शोभित कान्त आदि ने विचार व्यक्त किए
कार्यक्रम में अनुराग तिवारी अम्बिका व्यास आदित्य सिंह दिव्तीय आशीष मिश्रा दिनेश त्रिवेदी प्रदुम्न दुबे लालू राजेश दुबे भइया जी रजनीश मोहन सौरभ श्रीवास्तव विनय विद्यासागर त्रिपाठी ब्रह्म नन्द पांडे रमेश अवस्थी राजकुमार दीक्षित आदि मौजूद थे।
कचेहरी केदारनाथ अग्रवाल न्यास समिति के अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू व सचिव रोहन सिन्हा एड० ने बताया कि सन् २०१८मे डां चन्दिका प्रसाद दीक्षित ललित २०१९ जयकांत शर्मा २०२०करोना के कार्यक्रम नहीं हो सका था २०२२मे रणबीर सिंह तथा इस वर्ष २०२२मे केशव तिवारी को दिया गया।
बाक्स समाचार
केदारनाथ अग्रवाल ,स्व० रामरतन शर्मा एडवोकेट पूर्व सांसद रामनाथ दुबे एड० पूर्व सांसद व भीष्म देव दुबे स्व० राजा राम श्रीवास्तव व दिनेश मोहन एडवोकेट के की स्मृति में ५००-५०० रूपया जमा कर मृतक वकीलों के वारिसों के लिए पढ़ाई के लिए दिये जायेगा।
इस परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक त्रिपाठी जीतू व संचालन रोहन सिन्हा ने किया सहायता राशि समिति द्वारा चयनित हुए लोगों को दिया जाएगा

बाँदा जिला संवाददाता R9 भारत से शिवविलाश शर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!