महिलाओं के रोजगार हेतु बिटिया फाउंडेशन की एक नई पहल।
विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर
बिटिया फाउंडेशन की टीम ने कार्यालय बरमाणा में पत्तल और दोने बनाने की मशीन स्थापित की है। बिटिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा सीमा संख्यान का कहना है कि यह मशीन संस्था की लड़की व महिलाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराएगी। इससे जो पत्तल और दूने बनाए जाएंगे वह मार्केट से कम रेट में उपलब्ध होंगे और यह मशीन पर्यावरण विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग हिमाचल प्रदेश में इस संस्था को सहायता के रूप में स्थापित करवाई है। बिटिया फाउंडेशन सुरुआत से ही समय-समय पर महिलाओं व लड़कियों के लिए इस प्रकार के कार्य करने में हमेशा आगे रही हैं। ओर सदैव ही महिलाओं व लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने में इनका अधिक योगदान रहा है।सीमा सख्यान का कहना है कि हम हमेशा से ही महिलाओं के लिए उनकी हर सम्भव सहायता के लिए आगे रहे है और भविष्य में भी हम इनकी सहायता के लिए हमेशा आगे रहेंगे।