बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
SP के निर्देश पर DSP सिटी ने किया नाइट पेट्रोलिंग का औचक निरीक्षण, एंटी क्राइम और ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक, बोकारो महोदय के निर्देश पर बोकारो पुलिस देर रात तक एक्शन में रही। मध्यरात्रि में DSP नगर ने औचक निरीक्षण कर गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश के आलोक में दिनांक 26/27. सितंबर 2026 की मध्यरात्रि पुलिस उपाधीक्षक, नगर द्वारा नगर क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-04 थाना, सेक्टर-06 थाना एवं बी.एस. सिटी थाना के रात्रिकालीन गश्ती दलों एवं रक्षक राइडर का औचक निरीक्षण किया गया।औचक निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक, नगर द्वारा विभिन्न स्थानों पर तैनात गश्ती पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की उपस्थिति, गश्ती व्यवस्था तथा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का जायजा लिया गया। साथ ही, रात्रिकालीन गश्ती को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस क्रम में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई तथा विभिन्न वाहनों के कागजात एवं आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई।
इसके अतिरिक्त, सड़क दुर्घटनाओं एवं शराब के नशे में वाहन चलाने की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान भी चलाया गया तथा वाहन चालकों की जांच की गई।
पुलिस उपाधीक्षक, नगर द्वारा रात्रिकालीन गश्ती दलों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि रात्रि में अपराध पर अंकुश और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय रहें।