बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
:पेंक में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर प्रथम बैठक संपन्न, नई कमेटी गठन अगली बैठक में होगा
बोकारो के नावाडीह प्रखंड के पेंक गांव में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर पहली बैठक आयोजित की गई। बिरची नारायण के समीप हुई इस बैठक में पूजा की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
27 सितंबर 2026 रविवार को दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर प्रथम बैठक की गई।
कमेटी द्वारा बताया गया कि दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक दुर्गा मंडप में होनी थी, लेकिन किसी कारणवश वहां बैठक नहीं हो सकी। इसके बाद सर्वसम्मति से पेंक गांव के बिरची नारायण मंदिर के समीप बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता गुरु प्रसाद (सांसद प्रतिनिधि) ने की, जबकि संचालन परिमल तुरी ने किया।बैठक में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण, चंदा संग्रह, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से शांतिपूर्ण और भव्य रूप से पूजा मनाने का संकल्प लिया।कमेटी ने बताया कि आज सभी सदस्य उपस्थित नहीं हो सके, जिस कारण नए कमेटी का गठन नहीं किया गया निश्चित तारीख तय कर अगली बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया जाएगा।
मौके पर त्रिवेणी पांडे, परिमल तुरी,सोमर सिंह, अनिल तुरी, धनमानिक तुरी, अंजन पांडेय,दिलीप कुमार, कन्हैया पांडेय,बबलू तुरी,राजेंद्र महतो,बसंत प्रसाद, राम कुमार सोरेन, रविन्द्र कुमार पांडेय,सिकंदर तुरी,जानकी महतो,अनिल पांडेय,शम्भू पांडेय सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।