बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
उपायुक्त के निर्देश पर बोकारो में बड़ा सड़क सुरक्षा अभियान, अवैध पार्किंग और ओवरहाइट वाहनों पर कार्रवाई, 35 वाहनों से 1.25 लाख जुर्माना
माननीय उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति DRSC की बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद आज पूरे जिले में बड़ा अभियान चलाया गया।
26 सितंबर 2026 शनिवार को माननीय उपायुक्त, बोकारो महोदय के निर्देश के आलोक में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कार्रवाई की गई।
जिला परिवहन पदाधिकारी, बोकारो एवं मोटर वाहन निरीक्षक, बोकारो तथा ट्रैफिक इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य मार्गों पर *अवैध पार्किंग एवं ओवरहाइट वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान NH-32 सहित मुख्य सड़कों पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। जैसा कि आप इस वीडियो में देख रहे हैं, ट्रैफिक DSP अजय प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ITI मोड़ से तेलगड़िया मोड़ तक पैदल गश्त कर ट्रकों को हटा रही है।
इस संयुक्त अभियान में कुल 35 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 1.25 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।* इससे पहले यातायात पुलिस द्वारा अलग से चलाए गए अभियान में 58 वाहनों से 37,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया था।प्रशासन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध पार्किंग पर नियंत्रण, ओवरहाइट वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई तथा सड़क पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना है।प्रशासन ने आम वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें, सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा न करें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें।