कोयला तस्करी CISF की बड़ी कार्रवाई: बेरमो में 5.450 टन अवैध कोयला और 2 बाइक जब्त, तस्करों में हड़कंप

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कोयला तस्करी CISF की बड़ी कार्रवाई: बेरमो में 5.450 टन अवैध कोयला और 2 बाइक जब्त, तस्करों में हड़कंप

एंकर :बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला तस्करी पर CISF ने एक बार फिर करारा प्रहार किया है। 15 मई 2026 शुक्रवार को ढोरी, बोकारो और करगली क्षेत्र में चलाए गए व्यापक छापेमारी अभियान में 5.450 टन अवैध कोयला और 2 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।सीसीएल करगली इकाई के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान में ढोरी एरिया के अमलो चेक पोस्ट और दीनदयाल चेक के बीच 2.520 टन अवैध कोयला और 2 लावारिस मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।जब्त बाइक के पंजीयन संख्या अस्पष्ट हैं, जबकि चेचिस नंबर 05FAAC01901 और MBLHA10BJFH0745 है।
सीआईएसएफ ने कारीपानी कोल डंप एरिया से 1.225 टन और जरंगडीह रेलवे साइडिंग एरिया से 1.705 टन अवैध कोयला भी जब्त किया। जब्त कोयला सीसीएल प्रबंधन को और मोटरसाइकिलें बेरमो पुलिस को सुपुर्द कर दी गई हैं। सीआईएसएफ अधिकारियों का कहना है कि अवैध कोयला भंडारण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गोपनीय सूत्रों के आधार पर विशेष रूप से चयनित जवानों की तैनाती की गई है। विभाग ने साफ किया है कि अवैध कोयला कारोबारियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
छापेमारी दल में निरीक्षक निकुंज कुमार, सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, पी.के. ठाकुर, राहुल, प्रधान आरक्षक संदीप कुमार, प्रताप शंकर कुमार,वंश कुमार सोनकर, संजीव कुमार खरबार, पी.जे. चांगमाई,आरक्षक रक्तिम दुर्राह सहित अन्य जवान शामिल थे। सीआईएसएफ के लगातार अभियानों के बावजूद कोयला माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। दिन हो या रात, काले हीरे की तस्करी बदस्तूर जारी है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!