करहरिया निवासी बिनोद महतो की हत्या, जांच में जुटी बालीडीह थाना पुलिस

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

करहरिया निवासी बिनोद महतो की हत्या, जांच में जुटी बालीडीह थाना पुलिस

बोकारो जिला के बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत करहरिया पंचायत के कशियाटांड़ में करहरिया निवासी 45 वर्षीय बिनोद महतो का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के सिर, पेट और पीठ पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ते की भी मदद ली। साथ ही गांव के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के पुत्र उदय कुमार साव ने बताया कि उनके पिता अक्सर मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते थे और कभी-कभार ही गांव आते थे। उदय अपनी मां और बहन के साथ पेटरवार स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात उनके पिता गांव पहुंचे थे, जबकि शनिवार रात को यह घटना हुई। घटना की जानकारी मिलने पर वह पेटरवार से गांव पहुंचे।
वहीं मृतक के पिता छोटू महतो ने बताया कि वे गांव के मुहाने स्थित सूरज मोड़ में रहते हैं। रविवार सुबह ग्रामीणों से घटना की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने अपने पोते को जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!