आईं ई एल थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न : बीडीओ, सीओ ने की सोशल मीडिया पर नजर रखने की अपील।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

आईं ई एल थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न : बीडीओ, सीओ ने की सोशल मीडिया पर नजर रखने की अपील।

बोकारो जिला के आईईएल थाना परिसर में 22 मई 2026 शुक्रवार को आगामी ईद उल अजहा बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने की।बीडीओ महादेव महतो ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है।उन्होंने सभी लोगों से पर्व को शांति और सहयोग के साथ मनाने की अपील की।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कुर्बानी खुले स्थान पर न की जाए,ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों और वातावरण भी प्रभावित न हो।सीओ आफताब आलम ने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर नजर रखने की अपील भी की। कहा कि कुर्बानी के बाद उत्पन्न अवशेष को गड्ढों में निस्तारित किया जाए। इसे किसी भी हालत में खुले में न फेंका जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।
थाना प्रभारी श्यामल मंडल ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोई समस्या या संदेह हो, तो वह सीधे थाना प्रशासन से संपर्क करें।बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।मौके पर ससबेड़ा मुखिया शांति देवी,सोनाराम बेसरा,राजन यादव,जुल्फेकार आलम,मो. एकरमुल,सलीमुद्दीन,बाबुचन्द बेसरा,राजेश कुमार साहू, मो. सत्तार अंसारी, रिंकू पासवान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!