चास मुफस्सिल थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने की शांति की अपील

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

चास मुफस्सिल थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने की शांति की अपील

 

बोकारो :आगामी पर्व ईद उल जुहा,बकरीद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आज 22 मई 2026 शुक्रवार को देर संध्या बोकारो जिला के चास मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने की बैठक में एसआई रवि कुमार भारती,एसआई मो. मोजम्मिल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता, दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने सभी से अपील की कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं।थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट शेयर न करें। उन्होंने साफ किया कि कुर्बानी सार्वजनिक स्थानों पर नहीं की जाएगी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रोक रहेगी।बैठक में एसआई रवि कुमार भारती और एसआई मो. मोजम्मिल ने कुर्बानी के बाद अवशेषों के उचित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। कहा गया कि गंदगी फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। साथ ही त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने के लिए सभी समुदाय एकजुट हैं। थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने साफ किया कि शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!