बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
CISF की छापामारी से कोयला तस्करों में हड़कंप, 1.115 टन अवैध कोयला और 6 मोटरसाइकिलें जब्त
बोकारो :केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF ने बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं पर फिर एक बार शिकंजा कसा है इकाई सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार गश्ती और छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बी एंड के एरिया में बड़ी कार्रवाई की गई।

खुफिया सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और क्यूआरटी टीम ने 24 मई 2026 रविवार को कारो एक्सकैवेशन के पीछे छापेमारी कर 6 लावारिस मोटरसाइकिलें जब्त कीं। इन्हें गांधीनगर ओपी को सुपुर्द कर दिया गया जानकारी के अनुसार इन मोटरसाइकिलों का उपयोग कोयला तस्करी में किया जाता था। तस्करों ने पहचान छिपाने के लिए वाहनों के पंजीकरण और चेसिस नंबर तक मिटा दिए थे। इसके अलावा ढोरी एरिया के कारीपानी कोल डंप से 1.115 टन अवैध कोयला भी जब्त कर सीसीएल प्रबंधन को सौंपा गया। CISF की लगातार कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप मचा है।क्षेत्र की आम जनता ने CISF की इस कार्रवाई की सराहना की है। सूत्रों के अनुसार भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस छापामारी अभियान में सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, मुकेश कुमार शर्मा, राहुल,प्रधान आरक्षक वंश कुमार सोनकर, सुदामा प्रसाद, वासुदेव पेगु सहित अन्य CISF जवानों की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।