पत्रकार सुभाष बर्णवाल की पत्नी नीलम वर्णवाल को चंद्रपुरा प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट मौन रखकर की आत्मा की शांति की प्रार्थना

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

पत्रकार सुभाष बर्णवाल की पत्नी नीलम वर्णवाल को चंद्रपुरा प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट मौन रखकर की आत्मा की शांति की प्रार्थना

 

बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र के हिंदी साहित्य परिषद एवं योग केंद्र, चंद्रपुरा में रविवार दोपहर 2 बजे पत्रकार सुभाष बर्णवाल की धर्मपत्नी स्वर्गीय नीलम वर्णवाल के आकस्मिक निधन पर शोक सभा सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चंद्रपुरा प्रखंड प्रेस क्लब के सदस्य शामिल हुए।प्रेस क्लब के सदस्यों ने स्वर्गीय नीलम वर्णवाल के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।वरिष्ठ पत्रकार महावीर महतो और अरविंद शर्मा ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय नीलम वर्णवाल के सरल, सौम्य स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा सामाजिक कार्यों में अपने पति का सहयोग करती थीं।उन्होंने कहा कि सुभाष बर्णवाल पत्रकारिता के साथ-साथ साहित्य और सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़े रहे हैं। इस दुख की घड़ी में पूरा शहर उनके परिवार के साथ खड़ा है मौके पर पत्रकार शैलेश सुमन,राकेश कुमार, सतेंद्र गिरी,मनोज कुमार, चुरामन ठाकुर, प्रभाकर कुमार, राजू सिंह, मनमीत कुमार मौजूद रहे। सभी ने कहा कि दुख-सुख जीवन का हिस्सा है और प्रखंड के सभी पत्रकार आगे भी परिवार के साथ खड़े रहेंगे।महावीर महतो, वरिष्ठ पत्रकार:ने कहा “नीलम जी बहुत ही सरल और मिलनसार थीं। सामाजिक कार्यों में हमेशा सुभाष जी का साथ देती थीं। उनके जाने से अपूरणीय क्षति हुई है। हम प्रार्थना करते हैं कि परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले।वहीं सभी पत्रकार:ने कहा दुख की इस घड़ी में हम सबकी संवेदनाएं सुभाष बर्णवाल और उनके बच्चों के साथ हैं। प्रखंड का पूरा पत्रकार परिवार उनके साथ खड़ा है और आगे भी रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!