सलेमपुर के प्रखर मिश्रा बने जिला टॉपर,
97.4% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र के विद्यालयों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। सेंट जेवियर्स स्कूल, सलेमपुर के छात्र प्रखर कुमार मिश्रा ने 97.4% अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वी.के. शुक्ला ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है।