तेनुघाट महाविद्यालय में माधव बाबू के निधन पर 2 मिनट का मौन व श्रद्धांजलि।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

तेनुघाट महाविद्यालय में माधव बाबू के निधन पर 2 मिनट का मौन व श्रद्धांजलि।

बोकारो जिला के तेनुघाट महा विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य सुदामा तिवारी के अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।

 

आगे बताते चलें कि गोमिया विधान सभा के पूर्व विधायक एवं संयुक्त झारखंड बिहार के मंत्री रहे माधव लाल सिंह का आज सुबह लगभग सवा नौ बजे रांची के एक निजी अस्पताल इलाज के दौरान निधन हो गया। प्रभारी प्राचार्य सुदामा तिवारी ने कहा तेनुघाट महा विद्यालय के कई वर्षों तक सचिव के पद पर स्थापित रहे हैं। गोमिया विधान सभा के काफी लंबे समय तक बेदाग विधायक रहे हैं।एक बार उन्हें उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित भी विधान सभा से किया जा चुका है। पूजा पाठ एवं भक्ति में लीन हो के कारण एक बार झारखंड न्यायस बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे और साध्विक विचारों के एकादशी के दिन स्वर्गवास होना भी जीवन के अच्छे कार्यकाल को दर्शाता है।इस मौके पर महा विद्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!