सलेमपुर रेलवे फाटक पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

सलेमपुर रेलवे फाटक पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

 

 

सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी रेलवे फाटक पर शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय रेलवे फाटक बंद था और लोग ट्रेन गुजरने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति साइकिल से वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसने अपनी साइकिल फाटक के पास खड़ी की और अचानक लखनऊ से वाराणसी जा रही कृषक एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी।
तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोग सहम उठे और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के कांस्टेबल प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया।

इसकी पहचान हो गई है

बृजेश कुमार पुत्र रमाकांत प्रसाद
वार्ड नम्बर 1 मझौली राज
परिवार में पत्नी के अलावा 4 बच्चिया, 2 बच्चे है।
ये बढ़ई का कार्य करते थे। कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे।

संदीप कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!