जेवीवीएनएल की ततैया टीम ने की डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही।

जेवीवीएनएल की ततैया टीम ने की डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही।

14 मई 26 दिन गुरुवार, जेवीवीएनएल अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के आदेशानुसार सहायक अभियंता आनंद तिवारी उपखंड राजाखेड़ा के निर्देशन में कनिष्ठ अभियंता शहर मयंक मिश्रा और उनकी टीम द्वारा सुबह से ही अवैध केबलों के खिलाफ कार्यवाही कर करीब 110 अवैध केबलों को जप्त कर स्टोर कार्यालय में जमा किया, कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण राजाखेड़ा विशाल जायसवाल और उनकी टीम द्वारा डीसी पीडीसी परिसरों की जांच की गई साथ ही करीब 3000अवैध केबलों को उतार कर स्टोर कार्यालय में जमा किया गया कनिष्ठ अभियंता मरैना एवं उनकी टीम द्वारा करीब 4.5 लाख रुपये मौके पर जमा कराए।और 04 ट्रांसफार्मर बकाया राशि पर उतार कर स्टोर राजाखेड़ा में जमा कराए।जिसमें से एक ट्रांसफार्मर परसोदा से, एक ट्रांसफार्मर हथवारी फिटर से,एक ट्रांसफार्मर आनंदपुर से, एक ट्रांसफार्मर मरैना से उतार कर स्टोर में जमा कराए।उक्त कार्यवाही टीम में वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा, भूदेव सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, भूदेव शर्मा,चित्र सिंह, यूनिश खा अयूब खा, संजीव घनश्याम सोनेश,संदीप दीक्षित इत्याई कर्मचारी उपस्थित थे। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!