सैंपऊ में पंचपीर बाबा के सालाना उर्स पर हुआ भव्य कव्वाली मुकाबला, हिंदू-मुस्लिम एकता और देशभक्ति के तराने गूंजे

सैंपऊ में पंचपीर बाबा के सालाना उर्स पर हुआ भव्य कव्वाली मुकाबला, हिंदू-मुस्लिम एकता और देशभक्ति के तराने गूंजे

r

सैंपऊ कस्बे में स्थित पंचपीर बाबा के सालाना उर्स के पावन अवसर पर भव्य कव्वाली मुकाबले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कव्वालों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, जिसे सुनकर मौजूद हजारों की संख्या में श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। कव्वालों द्वारा गाए गए हिंदू-मुस्लिम एकता और देशभक्ति के तरानों ने कार्यक्रम में मौजूद हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलविंदर सिंह कंग एवं हरनेक सिंह कंग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत सिंह परमार ने की विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार संजीव परमार भोलू परमार बृजेश बघेल वरिष्ठ अतिथ ओम पहाड़िया रामवीर पहाड़िया राम खिलाड़ी को कुशवाह उदय कुशवाहा नसरू खान जावेद फारुकी सद्दाम मिर्जा मनीष मिर्जा पूरन शाह की उपस्थिति रही मंच का कुशल संचालन राजवीर सिंह परमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजक अंजुमन मेला कमेटी अध्यक्ष हसन अल्वी एवं कमेटी सदस्यों द्वारा मंच पर विराजमान सभी अतिथियों का साफा और माला पहनाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया कव्वाली मुकाबले में देश के मशहूर कव्वाल मुजम्मिल शाबरी, तजुम्मिल शाबरी और प्रख्यात कव्वाला जेवा रानी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम, देशभक्ति गीत और कौमी एकता के संदेश देती कव्वालियां पेश कीं, जिस पर दर्शक पूरी रात झूमते रहे कार्यक्रम के सफल आयोजन में अंजुमन मेला कमेटी के सदस्य श्याम सुंदर शर्मा, राहुल मिर्जा, मंगल ठाकुर, खाजू खान, कमल सिंह कुशवाह, पूर्व पार्षद नासिर अली, राशिद खान, सुराज खान और योगेश तमोरी ने सक्रिय रूप से सहयोग करते हुए व्यवस्थाएं संभालीं अंत में कार्यक्रम आयोजक व अंजुमन मेला कमेटी के अध्यक्ष हसन अल्वी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और उर्स के मौके पर हजारों की संख्या में पहुंचे सैंपऊ के सर्व समाज के लोगों का शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!