अंबिका कंट्रकशन ग्वालियर पर मेहरबान है पीएचई एसडीओ शर्मा

अंबिका कंट्रकशन ग्वालियर पर मेहरबान है पीएचई एसडीओ शर्मा

अवधि समाप्त होने के बाद भी निर्माण अधूरा , ठेकेदार पर न कोई पेनाल्टी.? , न कोई नोटिस..? अधूरा पड़ी है योजना

 

भैंसदेही :- ब्लाक मुख्यालय पर प्रधानमंत्री मोदी का सपना हर घर नल , हर घर जल प्रमुख नल जल योजना को विभागीय अधिकारी की ठेकेदार के साथ मिलकर पलीता लगाने पर तुले हुए हैं, मानो जहा ठेकेदार को पीएचई के जिम्मेदारों द्वारा अपनी मन मर्जी से कार्य करने के लिए सौप दिया हो। जिसका जम कर ठेकेदार फायदा उठा कर कछुआ गति से निर्माण कार्य को संचालित कर रहे है। ठेकेदारों को शासकीय अनुबंध के समय सीमा से भी कोई लेना देना नही क्योंकि विभाग में अधिकारी उनके साठ गांठ वाले ही बैठे है। जो न तो उनको कार्य में गति लाने का कहते है, न ही अनुबध की समय सीमा समाप्त होने पर कोई पेनाल्टी लगाते है। भैंसदेही पी एच ई विभाग को मानो अधिकारी कर्मचारी नहीं ठेकेदार चला रहे है। जिसके कई उदाहरण सामने आ रहे है।

ग्राम पंचायत जामझिरी में एक भी नल स्टेंड नही
ग्रामीणों ने बताया की जिम्मेदारों द्वारा योजना का समय सीमा में सुव्यस्थित , गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य करवाने के बजाए जैसे तैसे पाइप लाइन बिछाकर ग्रामीणों को कनेक्शन दिए गए और पंचायत के बोर से सीधी सप्लाई जोड़ दी गई। उसके बाद से ठेकेदार को देखा नही गया। ग्राम में किसी भी ग्रामीण को नल का स्टेंड बनाकर नही दिया , और न ही कनेक्सन वाला पाइप जमीन व्यस्थित किया गया है , जो उपर ही है। नल स्टेंड नही होने से पानी की बहुत बर्बादी होती है , अब हम कर भी क्या सकते है , कई बार पी एच ई के साहब को बोल दिया वहा भी ध्यान नहीं देते। अभी तो बहुत सारा काम बाकी है , सामने बरसात का समय , हमको नही लगता की काम बरसात के पहले पूरा हो जाएंगा।

फरवरी में समाप्त हुई समयावधि, निर्माण 40% , फिर भी कोई पेनाल्टी नही
विभागीय जानकारी में सब इंजीनियर नंदलाल तंडीलकर ने बताया की मुझे आए कुछ माह ही हुए है , उक्त ग्राम में अंबिका कट्रक्सन ग्वालियर के ठेकेदार द्वारा कार्य किया जा रहा है जामझिरि की योजना 84 लाख 71 हजार रुपए की है जिसमे पाइप लाइन , ग्राम में कनेक्शन , एक 50 हजार लीटर की पानी की टंकी , एक 20 के जी का संपवेल समय सीमा में माह फरवरी तक बनकर तैयार होना था , पंरतु वहा का कार्य अधूरा है , जिसका निर्माण लगभग 60 % हुआ है , पेनाल्टी लगाने का कार्य हमारा नहीं है , वह हमारे बड़े अधिकारी का है। हम इस बारे में कुछ नही बता सकते , उधर ग्रामीणों ने बताया की केवल 40% निर्माण हुआ है जिसमे केवल पाइप लाइन डालकर कनेक्शन बाहर किए है उसके अलावा कोई काम नहीं हुआ। बहुत जल्द हम इसकी शिकायत जिले में करने वाले है।

1 माह पहले से टंकी के लिए किया गया चिन्हांकन
ग्रामीणों ने आगे यह भी बताया की 1 माह से अधिक का समय हो गया पानी की टंकी जहा बनना है उसका चिन्हांकन कर सभी जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार के सामने किया जा चुका है। परंतु वर्तमान समय तक भी कोई कार्य चालू नही हुआ , ठेकेदार अपनी मन मर्जी से कार्य करते है उनको बोलने वाला कोई नहीं , शासन के नियम ठेकेदार के लिए कुछ मायने नहीं रखते जब उनकी मर्जी होंगी तब करेंगे शायद..?

इनका कहना है
मुझे आए कुछ माह ही हुआ है , अंबिका कंत्रकशन ग्वालियर के ठेका है , उन्होंने और भी ग्रामों में निर्माण कराया वह भी अधूरे है , पेनल्टी लगाना , या नोटिस जारी करना हमारा काम नही , वह हमारे बड़े अधिकारियों का काम है। कही काम में लापरवाही हुई होंगी तो उसमे सुधार करवाया जाएंगा।

नंदलाल तांडीलकर
सब इंजीनियर पीएचई भैंसदेही

समय पर टंकी निर्माण नहीं होने पेयजल भीषण समस्या है , पंचायत का बोर कितना चलेगा , विभाग के जिम्मेदारों ने ध्यान देना चाहिए। सब मिलिजुली सरकार , कोई सुनने वाला नहीं है। जल्दी ही एसडीएम भैंसदेही को लिखित शिकायत करेंगे , वहा से समस्या हल नहीं हुई तो बैतूल जायेंगे।

मनोज नागले
ग्रामीण

जामझीरी पंचायत में जो अनिमिताए हुई है उसको लेकर कल आवेदन दिया जाएगा।
धर्मेंद्र उझोने
उपसरपंच जामझिरि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!