ग्वालियर की ‘ साहित्य – कला – संगीत धारा महोत्सव मलेशिया में सफलता पूर्वक संपन्न

ग्वालियर की ‘ साहित्य – कला – संगीत धारा महोत्सव मलेशिया में सफलता पूर्वक संपन्न

‘ स्वर म्यूजिकल फाउंडेशन ग्वालियर द्वारा आयोजित ‘ साहित्य – कला – संगीत – धारा महोत्सव ‘ नेता जी सुभाष चंद्र बोस भारतीय सांस्कृतिक केंद्र भारतीय उच्चायोग कुआलालम्मपुर मलेशिया में 28 नवंबर 2023 को आयोजित किया गया , जिसमें भारत और मलेशिया के संगीत एवम् साहित्य के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाले विद्वान और कलाकारों को ‘ भारत – मलेशिया गौरव ‘ सम्मान से सम्मानित किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईसीसीआर प्रमुख दीपा राजेंद्र मलेशिया , विशिष्ट अतिथि प्रो. अंजू पुरोहित मलेशिया , मंच संचालन सुलभ धनुका एवम् कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. उमापति दीक्षित जी वाराणसी ( उ.प्र. ) , के द्वारा की गई l इस कार्यक्रम में भारत के अधिकांश प्रदेशों से तथा मलेशिया के संगीत कलाकार , साहित्यकार , कवि और शायर अपना विशेष योगदान प्रदान किए l जिनके नाम इस प्रकार है — साहित्यकारों , कवियों एवम् शायर है , अंजू पुरोहित मलेशिया , प्रो. उमापति दीक्षित वाराणसी , डॉ. सुनीता दिल्ली , डॉ. सरिता शुक्ला लखनऊ, राधिका खंडेलवाल – मलेशिया , ऋतिका जाजोदिया मलेशिया , हरीश गुप्ता मलेशिया , दिगंबर नासवां , अपूर्वा सोनी, मंजू यादव , आशीष शर्मा मलेशिया , बंदिशा गांगुली , सुलभ धनुका , मनीषा मलेशिया , डॉ. शिखा भारद्वाज गुरुग्राम , प्रो. सुचिता त्रिपाठी वाराणसी ( उ. प्र. ) , डॉ. काशीनाथ पांडेय, विवेक चंगोईवाला , डॉ. विनीता पांडेय, डॉ. गिरजेश कुमार , उत्तराखंड , स्वाति वर्मा मलेशिया , प्रो. इशरत जहां वाराणसी, डॉ. पुष्पा रानी उत्तराखंड , डॉ. संगीता लखनऊ, प्रो. मीना यादव बरेली , समाज सेवक एवम् पत्रकारिता समूह में अर्चना चौहान ग्वालियर शिवानी परिहार छत्तीसगढ़ , पवन आर गोस्वामी ग्वालियर , रविन्द्र नायक ग्वालियर , सु संगीत गायन में मीरा वैष्णव रायपुर , प्रीति श्रीवास्तव ग्वालियर , अंशिका चौहान ग्वालियर , जागृति वैष्णव, भाटापारा , प्रियांसी नायमा उज्जैन , नृत्य में आयुषी चौहान ग्वालियर मति सत्यभामा वैष्णव शिक्षक , किशोरी वैष्णव रायपुर , संगीत वादन में अतुल पाटीदार , परमानंद गंधर्व तबला उज्जैन चंदन दास बैरागी तबला उज्जैन , प्रखर ओझा वायलिन उज्जैन , आदि कलाकारों की सहभागिता रही l
इस पूरे कार्यक्रम को स्वर म्यूजिकल फाउंडेशन ग्वालियर की अध्यक्षा , संस्थापिका अंशिका चौहान द्वारा संचालित किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!