राजाखेड़ा,धौलपुर
ट्रांसफार्मर से अचानक उठने लगी आग की लपटें दहशत में आए लोग।

राजाखेड़ा कस्बे में सोमवार को लगभग साढ़े आठ बजे के करीब मुख्य बाजार में थाने के सामने रखे ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई।कस्बे मुख्य बाजार में थाने के पास सोमवार को अचानक अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया।थाना परिसर पर लगे ट्रांसफार्मर और विधुत केविलों में आग की लपटें लगने से लोग दहशत में आ गए।समय रहते आग पर काबू हो जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया।बिजली सप्लाई के लिए बिजली कंपनी का ट्रांसफार्मर लगा है।ट्रांसफार्मर और विधुत केबिलों में आग लगने की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गई।सूचना मिलते ही कंपनी द्वारा बिजली सप्लाई को बंद किया गया और कुछ ही देर में बिजली कंपनी की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
बड़ा हादसा हो सकता था………..ट्रांसफार्मर बाजार के बीचों बीच होने की बजह से यहां चहल पहल बनी रहती है।इससे लोग झुलस भी सकते थे। इसके अलावा ट्रांसफार्मर के आसपास दुकानें भी हैं।अगर ट्रांसफार्मर का तेल फैलता या उसमें विस्फोट होता तो आग की लपटें आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थीं।ट्रांसफार्मर में लगी आग बुझने के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
नौतपा में बढ़ती गर्मी की तपिश और विधुत सप्लाई पर बढ़ता लोड……..राजाखेड़ा कस्बे में विधुत सप्लाई की व्यवस्था भी ज्यादा दुरुस्त नहीं है जिससे किसी न किसी ट्रांसफार्मर में बढ़ते लोड को वजह से आग लगती रहती है।जिसका एक कारण अवैध रूप से बिजली का फायदा भी लोग उठा रहे हैं। विधुत निगम के खंभों पर लोगों ने जम्फर डाल रखे है जिससे कई तरह के विधुत संसाधन कूलर,पंखा,एसी,फ्रीज,हीटर, चलाते हैं।एक तरफ विधुत कटौती से हाहाकार मचा हुई है वही दूसरी तरफ अवैध रूप से विधुत का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही मात्र खानापूर्ति है।जिससे रोजाना किसी ना किसी ट्रांसफार्मर पर आग लगती रहती है।
रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा।